AHSAAN & KHAT
ADABI SANGAM MEET BY SUBHASH ARORA on AUGUST 30,2026 at Mini Bar & Grill, 1527 Hillside Avenue, New Hyde Park.NY 11040
साथियों, खत बेशक केवल कागज़ का एक टुकड़ा होता था…लेकिन हम सब के लिए वो अलग-अलग मतलब और विशेष संदेश वाहक होता था
सालों बाद आज फिर हाथ में कलम उठाई है, खत लिखें भी तो किसको ? लेकिन जो बातें आज के वक्त में फोन की स्क्रीन पर फीकी रह जाती हैं, उन्हें इस कोरे कागज़ पर उतारने का मन हुआ। इस ख़त का हर एक लफ़्ज़ मेरी खामोश धड़कनों की आवाज़ है। आप सब के लिए कुछ पंक्तियाँ लिखी हैं:
वो सिर्फ़ शब्द नहीं, जज़्बात हैं गहरे।
दूरी तो सिर्फ़ रास्तों की है दरमियाँ,
वरना हर साँस पर पहरे हैं तेरे।
चंद पैसों में पोस्ट ऑफिस से मिल जाता था, पूरी दुनिया का चक्कर काट कर अपनी मंजिल पे पहुँचता था , बेचारा एक गरीब सा खत ,
लेकिन वह लिखने वाले के दिल का आइना होता था।पढ़ने वाले भी कमतर नहीं थे, बार बार उसी खत को पढ़ते थे शायद कुछ बात छूठ न गई हो ।जब हम खत लिखते थे , तो अपना समय, अपना धैर्य और अपनी रूह का एक हिस्सा उस कागज़ पर उतार देते थे। लिखते समय कभी-कभी हाथ भी कांपते थे, तो कभी खुशी या गम के आँसू उस खत के कुछ लब्ज़ मिटा देते थे। खत पढ़ने वाला केवल शब्द नहीं पढ़ता था, वह उन आंसुओं के निशान और उन कांपते हाथों की छुअन को महसूस कर लेता था और दो आंसू उसके भी निकल आते थे
प्रेम पत्र , शोक पत्र , निमंत्रण पत्र क्या क्या पत्र नहीं पढ़े हमने
इंतज़ार का वो मीठा दर्द: आज के 'इंस्टेंट इंटरनेट डिलीवरी' सोशल मीडिया के ज़माने में हमने वो 'इंतज़ार' का सुख ही नहीं खोया बल्कि अपना सकून भी खो दिया है। एक समय था जब डाकिए का इंतज़ार हमारी दिनचर्या का एक जरूरी हिस्सा होता था। खत भेजने के बाद जो जवाब की प्रतीक्षा होती थी, उसमें एक अलग ही कशिश थी। छत की मुंडेर पर अचानक आ बैठे कौवें की कावं कावं को खत या किसी सन्देश के आने का इशारा मान लेते थे
"क़ासिद ( डाकिया) के आते-आते, ख़त इक और लिख रखूँ,
मैं जानता हूँ ,जो वो लिखेंगे जवाब में।"
इतना लम्बा था इंतज़ार की जवाब भी खुद लिखने को दिल करता था
उस एक खत में किसी माँ के लिए सरहद पर खड़े बेटे की कुशलता होती थी, तो किसी का अंतिम संदेश
यादों की अलमारी में बड़े संजोय थे मैंने भी अपने कुछ खुश खत ,और सूखे फूल: खतों की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वे सहेजे जाते थे। आज हम फोन की मेमोरी फुल होने पर व्हाट्सअप मैसेजेस डिलीट कर देते हैं, क्योंकि और नए संदेशे आने बंद हो जाते है ,लेकिन खतों को पुरानी किताबों के पन्नों के बीच, संदूकों में, रेशमी कपड़ों में सहेज कर रखते थे उनके लिए जगह कभी कम नहीं पड़ती थी । कभी-कभी यही किताबें और दो चाहने वालो को , सबकी नजरो से छुपा कर प्रेम पत्रों का आदान-प्रदान, हमारे खत भी बखूबी अपनी मंजिल पर पहुंचा देती थीं। कुछ महान लोग तो इन पुराने पत्रों की किताबें छपवा कर, उन्हें बेच पैसा भी कमा जाते थे.
जब सालों बाद वो पीले पड़ चुके खत अचानक किसी पुरानी किताब से गिरते हैं, तो वो अपने साथ उस पूरे बीते हुए दौर को फिर से ज़िंदा कर देते हैं। उनमें से गुज़रे हुए वक़्त की और उस गुजरे हुए इंसान की खुशबू आती है।जिसके साथ यह खतौ किताबत हुआ करती थी
आज हम व्हाट्सएप, फेसबुक और ईमेल के युग में जी रहे हैं। तकनीक ने दूरियों को तो खत्म कर दिया है, लेकिन उसी के साथ दिलों के फासले भी बढ़ा दिए हैं। स्क्रीन पर चमकते हुए नीले (Blue Tick) और काले अक्षर सन्देश पढ़े जाने की सूचना तो दे सकते हैं, लेकिन भावनाएं जताने की नहीं।
"अब तो पलक झपकते ही पैगाम पहुंच जाते हैं, मगर इंतज़ार की वो मीठी तड़प अब कहाँ मिलती है! मैसेज के दौर में लफ्ज़ तो मिल जाते हैं, पर खतों वाली वो रूहानी महक अब कहाँ मिलती है!"
दुनिया चाहे कितनी भी तेज़ रफ़्तार क्यों न हो जाए, अपने हाथों से कुछ लिखने का सुकून कभी पुराना नहीं हो सकता।लिए अदबी संगम मुझे वो कमी पूरी करने का पूरा अवसर दे रहा , मैं खत लिखता हूँ और खुद ही पढ़ कर सुंनाने चला आता हूँ , डाकिये का झंझट ही ख़तम अब तो शादी व जन्मदिन के निमंत्रण भी व्हाट्सऐप पर आने लगे हैं
मेरा दिल आज भी करता है किसी को एक खत लिखूँ, पर लिखूँ किसको? पढ़ने वाला ही कहाँ बचा है इस दुनिया में , पढ़ भी लेगा तो जवाब नहीं देगा अलबत्ता फ़ोन करके जतायेगा भाई कौन सी दुनिया में जी रहा है आज भी पत्र लिख रहा है ? मोबाइल नहीं है क्या ?
फिर भी इस सारी बेड़िओं को तोड़ते हुए मेरा यह मानना है के , कभी कभी हम अपने किसी बहुत करीबी दोस्त, रिश्ते को अपने हाथ से लिखा हुआ एक खत ज़रूर भेज के देखें । यकीन मानिए, जब वो उस कागज़ को छुएंगे, तो उन्हें उसमें आपकी धड़कन सुनाई देगी, वो उसे संभाल कर रखेगा किसी भी कारण से । जवाब भले ही न दें दिल से दाद जरूर देंगे।
"लौट आओ दोस्तों ,कि फिर से एक बार वो दौर जिएं हम,
yaado se juda
ख़त (Khat) – पुरानी यादों के नाम
प्रिय,
आज अचानक अलमारी साफ़ करते हुए तुम्हारी दी हुई वो पुरानी डायरी हाथ लग गई, और बस यादों का एक पूरा कारवां आँखों के सामने तैर गया। वो पुराने दिन, वो हँसना-हंसाना, और वो छोटी-छोटी बातें—वक़्त भले ही आगे बढ़ गया है, पर वो लम्हे आज भी मेरे दिल के एक कोने में वैसे ही महफ़ूज़ हैं।
तभी इस कागज़ पर कुछ पंक्तियाँ खुद-ब-खुद उतर आईं:
वक़्त की धूल में खो गए वो ज़माने,
पर आज भी ज़िंदा हैं यादों के अफ़साने।
तुम दूर हो तो क्या हुआ ऐ दोस्त,
दिल की धड़कन आज भी लगती है तुम्हें बुलाने पर।
यह ख़त सिर्फ़ एक संदेश नहीं, हमारे बीते हुए उन हसीन दिनों की एक छोटी सी झलक है। सच कहूँ तो उन दिनों की बहुत याद आती है। जब भी तुम्हें वक़्त मिले, मुझे अपनी ख़ैरियत ज़रूर लिखना।
पुरानी यादों और ढेर सारे प्यार के साथ,